• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।

Published on: 14 Oct 2026

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के रसायन विज्ञान विभाग की केमिकल सोसायटी द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में “Healthy Mind, Happy Heart” थीम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा खेलकूद एवं सकारात्मक जीवन शैली के महत्व से अवगत कराना था। प्रतियोगिताओं में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डॉ. रश्मि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत खो-खो, रस्साकशी, नींबू दौड़, तीन टांग दौड़ तथा 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खो-खो प्रतियोगिता: खो-खो प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की टीम विजेता रही। स्नातक वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें स्नातक द्वितीय वर्ष की टीम ने विजय प्राप्त की।

रस्साकशी प्रतियोगिता: रस्साकशी प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष तथा स्नातक द्वितीय वर्ष की टीमों ने विजेता स्थान प्राप्त किया।

नींबू दौड़ प्रतियोगिता (छात्र): छात्रों की नींबू दौड़ में नवनीत ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय तथा हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नींबू दौड़ प्रतियोगिता (छात्राएँ): स्नातक वर्ग में साक्षी ने प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय तथा तेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्नातकोत्तर वर्ग में पायल ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय तथा मुस्कान एवं अंजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तीन टांग दौड़ प्रतियोगिता: स्नातक वर्ग में मुस्कान एवं प्रिया की जोड़ी ने प्रथम, स्वीटी एवं राखी की जोड़ी ने द्वितीय तथा तमन्ना एवं हीना की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्नातकोत्तर वर्ग में खुशी गुनगुन की जोड़ी प्रथम, संगीता तन्नू द्वितीय और रवीना रवीना तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों में अनिकेत एवं नवनीत की जोड़ी ने प्रथम तथा मनीष एवं विकास की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (छात्राएँ): छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में निधि ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (छात्र): छात्रों की 100 मीटर दौड़ में नवनीत ने प्रथम, अनिकेत ने द्वितीय तथा विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. गीतांजलि द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. करण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और नियमित शारीरिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की तथा उनकी सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सहायक शिक्षिका सुश्री कर्मवती, सुश्री लक्ष्मी, डॉ. पूनम, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. प्रतिमा, डॉ. कनिका एवं डॉ. गीतांजलि शामिल रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में केमिकल सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. गीतांजलि, उपाध्यक्ष शोधार्थी अंकुर तथा रसायन विज्ञान विभाग के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।